Best Place To Visit In Summer : नमस्कार दोस्तों आजकल लोग गर्मी के समय घूमने के लिए गोवा, शिमला, मनाली, माउंट आबू जैसी प्रसिद्ध जगह जाना पसंद करते है, लेकिन इनके अलावा भी भारत में बहुत सी ऐसी जगहें जहा पर आप गर्मी के मोसम में जा सकते है। गर्मियों में भी यहां का मोसाम शांत, ठंडा और सुहावना रहता है।
पूरे देश भर में गर्मी का मौसम होने के बावजूद भी यहां की हरियाली बहुत लुभावनी होती है, यहां पर निकलने वाली धूप आपको राहत का अहसास करवाती है। लोग यहां पर गर्मियों में सर्दियों का ऐहसास करने के लिए जाते है, गर्मियों में यह जगहें वाकई घूमने (Best Place To Visit In Summer) के लिए बेहतरीन जगहें है।
इस आर्टिकल में हम आपको गर्मियों में घूमने की 4 सबसे अच्छी जगह के बारे में बताएंगे। आर्टिकल में ऐसी जगहों को कवर किया गया है जहां पर आप आसानी से सड़क, रेल या हवाई मार्ग से आ जा सकते है। वही कम बजट होने पर भी आप इन जगहों पर घूमने का लुप्त उठा सकते है।
1. कश्मीर

बजट | 15-20 हजार रुपए |
कश्मीर (श्रीनगर) के लिए डायरेक्ट फ्लाइट | जयपुर से डायरेक्ट फ्लाइट :- (1) सुबह 7:15 (Indigo) (2) दोप. 1:45 (Indigo) (3) रात 9:45 (Indigo) |
रोज चलने वाली ट्रेन | दिल्ली से कश्मीर के लिए डायरेक्ट ट्रेन :- (1) मालवा एक्सप्रेस (2) जम्मू मेल (3) श्री शक्ति एक्सप्रेस |
सड़क मार्ग से दूरी | दिल्ली से 788 KM की दूरी पर |
कश्मीर जो अपनी खूबसूरती के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेश तक जाना जाता है। कई लोग कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी मानते है। यहां के बड़े पहाड़ और पहाड़ों पर बिछी बर्फ की चादर लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है। कश्मीर घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम है, क्युकी ठंड में यहां पर अक्सर बर्फबारी होती रहती है जिससे तापमान में काफी गिरावट देखी जाती है। इसलिए लोग यहां पर घूमने के लिए गर्मी का मौसम ज्यादा पसंद करते है।
कश्मीर में आप श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग, गुरेजगाटी, पहलगाम, युसमार्ग जैसी अनेकों जगह पर घूम सकते है। इसके अतिरिक्त यहां पर रहने वाले लोगों के खान पान और रहन सहन भी लोगो को का ध्यान आकर्षित करती है। कश्मीर के पहाड़ और उनकी गोद में बसे झील को देखकर प्रकृति के सौंदर्य का अनुभव एक अलग ही प्रकार का सुकून और राहत का अहसास करवाता है।
इसे भी पढ़ें – Jaipur top 10 tourist places: जयपुर मै घूमने के लिए 10 बेहतरीन जगहे
2. दार्जलिंग

बजट | 15-20 हजार रुपए |
दार्जलिंग के लिए दिल्ली से डायरेक्ट फ्लाइट | (1) सुबह 6:30 (Air India Express) (2) दोप. 2.40 (Indigo) (3) रात 8:25 (Air India Express) |
दार्जलिंग के लिए रोज चलने वाली ट्रेन | Update Soon |
सड़क मार्ग से दूरी | दिल्ली से 1567 KM की दूरी पर |
अगर आप गर्मियों में वेस्ट इंडिया में घूमने की चाह रखते है तो आप पश्चिम बंगाल में स्थित दार्जलिंग का रुख कर सकते है। दार्जलिंग हरे भरे पहाड़ों में स्थित एक हिल स्टेशन है जहां से पहाड़ों और चाय बागानों का मनोरम दृश्य यहां आने वाले सैलानियों खूब आकर्षित करती है। लोग यहां पर अपनी भागम-भाग वाली लाइफ को छोड़कर 2 पल शांति के जीने के लिए आते है।
वही दार्जलिंग अपनी टॉय ट्रेन के लिए भी मशहूर है जिसकी सवारी करके सैलानी अपनी इस ट्रिप को यादगार जरूर बनाते हैं। वही एडवेंचर करने वाले लोगो के लिए दार्जलिंग में पैराग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसे विकल्प भी मौजूद है। आप अपने पार्टनर (पत्नी) के साथ एक हनीमून डेस्टिनेशन की खोज कर रहे है तो दार्जलिंग से अच्छा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
3. पिथोरागढ़

बजट | 15-20 हजार रुपए |
रोज चलने वाली ट्रेन | Update Soon |
सड़क मार्ग से दूरी | दिल्ली से 499 KM की दूरी पर |
उत्तराखंड के सुंदर पहाड़ों के बीच स्थित पिथोरागढ़ बहुत सुंदर और आकर्षक जगह है। पिथोरागढ़ पहाड़ों की गोद में बसा हुआ एक शहर है, इस शहर को चारो और से बर्फ के पहाड़ों ने घेरा हुआ है जिसकी वजह से लोग इसे मिनी कश्मीर के नाम से भी जानते हैं। पिथोरा गढ़ में घूमने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम से क्युकी दिसंबर से फरवरी के बीच यहां बारी बर्फबारी होती है जिसके कारण यहां पर ठंड बहुत पड़ती है।
पिथोरागढ़ में बहुत ही जगहें हैं जहां पर सैलानी घूमने का प्लान बना सकते है जैसे जोलजीबी, निमकरोली बाबा, पाताल भुनेश्वर, पिथोरागढ़ किला, कपिलेश्वर महादेव मंदिर, अस्कोट अभ्यारण, नागमंदिर, थलकेदार, गंगोलीहाट, धारचूला, झूलाघाट, मूनस्यारी, बेरीनाग, चोकोरी।
इसे भी पढ़ें – Jaisalmer top 10 tourist places : जैसलमेर में घूमने के लिए 10 बेहतरीन जगहें
4. शिलांग

बजट | 15-20 हजार रुपए |
रोज चलने वाली ट्रेन | Update Soon |
सड़क मार्ग से दूरी | दिल्ली में 2033 KM की दूरी पर |
मेघालय की वादियों में बसी शिलांग अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। शिलांग को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय मई, जून के महीने है। इन दिनों यहां का मौसम काफी ठंडा (18°C से 23°C) और आरामदायक होता है, मई जून में मेघालय में आप बारिश का लुफ्त भी ले सकते है। जो भी पर्यटक इन दिनों यहां घूमने के लिए आता है वो यहां की खूबसूरती को देखकर मोहित हो जाता है। ठंडा मौसम, ऊंचे-ऊंचे पेड़ और पेड़ो को चीरती हुई बारिश की बूंदे एक अद्वितीय अनुभव और शांति को महसूस करवाती है।
यदि आप भी गर्म क्षेत्रों से आते है और गर्मी में बारिश और ठंड का अनुभव लेना चाहते है तो शिलांग सबसे अच्छी जगह है। शिलांग में एलीफेंट फॉल्स, शिलांग पीक, उमियम झील, डॉन बॉस्को संग्रहालय और लेडी हैदरी पार्क जैसी बहुत सी जगहें है जहां आप घूम सकते है।
अस्वीकरण : हमारे द्वारा इस लेख में दी गई जानकारी फ्लाइट और ट्रेन की जानकारी में कोई त्रुटि हो सकती है इसकी प्रमाणिकता की 100 फीसदी गारंटी हम नही लेते। कोई भी कार्यवाही करने के पूर्व अपने स्तर पर चीजों की छानबीन अवश्य करें।