Hero Xtreme 160R : भारतीय दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने साल 2023 में हीरो एक्सट्रीम 160 आर को लॉन्च किया था। जिसने अपने स्टाइलिश लुक और दमदार परफॉर्मेंस से सभी नौजवानों को अपनी और आकर्षित किया, यदि आप एक ऐसी बाइक की तलाश में है जो दिखने में अच्छी लगे, सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाए और उसकी परफॉर्मेंस भी अच्छी हो। तो यह मशीन आपके लिए बनी है जो आपको यह सुविधा तो देती ही है साथ ही इसका बजट भी कम है। इस लेख में आपको Hero Xtreme 160R के बारे में पूरी जानकारी देने वाले है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

इस बाइक में आपको 4 Stroke Air Cooled 163 CC इंजन दिया गया है। जो 15 PS की पावर और 14 NM की टॉर्क जनरेट करता है, जिससे यह बाइक आपको सड़क और हाईवे पर तो बेहतरीन परफॉर्मेंस देती ही है इसके अतिरिक्त उबड़ खाबड़ रास्तों और ग्रामीण इलाकों के कच्चे रोड में भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है। इस बाइक को 5 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। वही माइलेज की बात की जाए तो यह प्रति 1 लीटर पेट्रोल में 46 किलोमीटर का माइलेज देती है।
स्पोर्टी लुक और डिजाइन
Hero Xtreme 160R को नई पीढ़ी के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका एरोडायनामिक शेप और आगे की ओर लगे शार्प एलईडी लाइट, LED टेललाइट वही इसके शार्प टैंक काउल्स इसको एक स्पोर्टी और एग्रेसिव अपील देते है। इसके साथ इसका स्लिम डिज़ाइन और एलॉय व्हील इसको रोड पर दमदार उपस्थिति देते है। इसके अलावा डिजीटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, LED DRLs ओर इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक इसको एक मॉर्डन बाइक की अपील देते है।
इसे भी पढ़ें : Kawasaki Ninja ZX-10R : अपने लुक और परफॉर्मेंस के दम पर लाखो लोगो को कर रखा है दीवाना!
Hero Xtreme 160R के जबरदस्त फीचर्स

हीरो एक्सट्रीम 160R अपने सेगमेंट की जबरदस्त फीचर्स वाली बाइक है। इसमें एक फूली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो स्पीड, ट्रिप मीटर, गियर पोजीशन और फ्यूल गेज Jesi महत्वपूर्ण जानकारी दर्शाता है। इसके अलावा इसमें डिजिटल टेको मीटर, डिजिटल ओडो मीटर जैसे फीचर्स दिए गए है। इसके अलावा सेफ्टी के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS, फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक सस्पेंशन, इंजन कट ऑफ स्विच, ऑटो सेल टेक्नोलॉजी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए है। यह बाइक नई तकनीक और शानदार ताकत का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
Hero Xtreme 160R की कीमत
इस बाइक के कीमत की बात करे तो भारतीय बाजार में इसके कुल 2 वेरिएंट Xtreme 160R Stealth और Xtreme 160R Stealth – OBD 2B उपलब्ध है जिनकी कीमत अलग अलग है :
वेरिएंट | कीमत (Ex – Showroom) |
---|---|
Xtreme 160R Stealth | ₹1.12 Lakh |
Xtreme 160R Stealth – OBD 2B | ₹1.13 Lakh |
इसे भी पढ़ें : नए अवतार के साथ धूम मचाने आई Hero Passion Plus 2025, नए इंजन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
Hero Xtreme 160R के प्रतिद्वंदी
इतनी खासियत होने के बावजूद भी भारतीय बाजार में Hero Xtreme 160R के इस सेगमेंट को टक्कर देने के लिए अनेकों बाइक्स मौजूद है। जो इसी सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस, फीचर्स ओर लुक्स के साथ आती है। हीरो एक्सट्रीम 160आर के प्रतिद्वंदी लिस्ट में Suzuki Gixxer 155, TVS Apache RTR 160 4V, Bajaj Pulsar N160 और Yamaha FZ-S FI जैसी बाइक है।
Disclaimer : इस लेख को इंटरनेट और मुख्य स्त्रोतों पर मौजूद जानकारी के आधार पर बनाया गया है, जिसका उद्देश्य आप तक Hero Xtreme 160R की जानकारी पहुंचाना है। इस बाइक की खरीदारी से पहले अपने नजदीकी Hero की डीलरशिप से संपर्क कर अपने स्तर पर जानकारी की समीक्षा अवश्य करें।