Mahindra XUV700 : महिंद्रा कार निर्माता कंपनी अपने दमदार इंजन और आकर्षक SUV के लिए जाना जाता है। महिंद्रा की Thar, Scorpio-N, Bolero जैसी कार बहुत फेमस है। इसी तरह Mahindra XUV700 ने भी अपने दमदार लुक, फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर और परफॉर्मेंस के दम पर लोगो के दिलो में अपनी जगह बनाई है। यदि आप अपने सफर में पावर और लग्जरी का अनोखा अनुभव चाहते है तो महिंद्रा एक्स यू वी 700 आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है। आज के इस लेख में हम इसी कार के बारे पूरी जानकारी प्रदान करने वाले है।
डिज़ाइन और एक्सटीरियर लुक

Mahindra XUV700 का डिजाइन बेहत एग्रेसिव और आधुनिक है, जो इसे इस सेगमेंट की एसयूवी से एक अलग पहचान देते है। इसके सामने वर्टिकल स्लेट ग्रिल और ट्विन पिक्स लगाया है, जो C-शेप DRLs और LED हैडलैंप के साथ मिलकर इस कार को काफी आकर्षित और बोल्ड लुक देते है। इसके अतिरिक्त सामने की ओर स्किल बंपर, एयर डैम डिजाइन और LEd फॉग लाइट्स लगाए गए है जो इसकी सुंदरता को और बड़ाते है। रियर साइड में लगे LED टेललाइट, एरो शैप्ड स्लिप्ट के साथ सिल्वर स्किड प्लेट डिजाइन देखने को मिलता है।
इसे भी पढ़ें : Kawasaki Ninja ZX-10R : अपने लुक और परफॉर्मेंस के दम पर लाखो लोगो को कर रखा है दीवाना!
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
यह कार सिर्फ लुक में ही दमदार नही है बल्कि इसका इंजन और परफॉर्मेंस में इसे बेहद खास बनाते है। Mahindra XUV 700 को संचालित करने के लिए इसमें 2198 सीसी 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो 182 bhp की पावर और 450 Nm की टॉर्क पैदा करता है। जो आपको हर परिस्थिति में बेहतरीन परफॉर्मेंस का अनुभव देता है। इस कार को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो आपकी ड्राइविंग को और अच्छा बनाता है। कंपनी ने इसमें एडवांस सस्पेंशन सिस्टम का इस्तेमाल किया है जिससे ऑफ रोडिंग के हर झटके को निरस्त हो जाते है।
एडवांस और सेफ्टी फीचर्स

Mahindra XUV 700 में कई एडवांस फीचर्स दिए गए है। इसमें आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360° कैमरा, हिल होल्ड असिस्ट, पेनोरमिक सनरूफ, एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसी कई सुविधाएं मिलती है। इसके अतिरिक्त क्रुज कंट्रोल, टेकोमीटर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एप्पल कारप्ले जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। वही सेफ्टी के लिए XUV700 में ADAS फीचर्स के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), चाइल्ड सेफ्टी लॉक, 7 एयरबैग जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। इस कार को NCAP टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है।
Mahindra XUV700 की कीमत और वेरिएंट
इस कार को कई विभिन्न वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिनकी कीमत अलग-अलग है, जिन्हे आप नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते है:
वेरिएंट | कीमत (Ex-Showroom) |
---|---|
XUV 700 MX | ₹14.49 Lakh |
XUV 700 MX E | ₹17.85 Lakh |
XUV 700 AX5 S | ₹20.06 Lakh |
XUV 700 AX5 S E | ₹20.65 Lakh |
XUV 700 AX5 E | ₹22.34 Lakh |
XUV 700 AX7L | ₹30.13 Lakh |
नोट : यहां पर एक्सयूवी700 के कुछ ही वेरिएंट और उनकी एक्स शोरूम कीमत के बारे में बताया है। इसके और भी वेरिएंट हो सकते है।
इसे भी पढ़ें : Maruti Ertiga 2025 : कम बजट में आज ही घर लाए ये 7 सीटर कार, बस इतनी है कीमत!
Mahindra XUV700 के प्रतिद्वंदी
भारतीय बाजार के SUV सेगमेंट में ऐसी अनेक गाडियां है जो XUV 700 से सीधा मुकाबला करती है। जिनमे Tata Safari, Hyundai Alcazar, MG Hector Plus, Toyota Innova Hycross, Kia Carens (Top Variants) जैसे SUVs है, जो इसी की प्राइस रेंज में बेहतरीन परफॉर्मेंस, शानदार लुक और प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है।
Disclaimer : इस लेख को आप तक XUV700 की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। इस गाड़ी की खरीदारी से पहले अपने स्तर पर जानकारी के प्रमाणिकता की जांच कर ले। क्युकी समय के साथ इसके फीचर्स और कीमत में उचित बदलाव किए जा सकते है।