नए दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) का चलन बढ़ चुका है, अब ग्राहक मूलभूत कारणों की वजह से ईंधन व्हीकल से EV वाहन पर स्विफ्ट हो रहे है। इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल में MG Windsor EV ग्राहकों के पहली पसंद बन चुकी है। MG Motor India के द्वारा 11 सितंबर 2024 को Windsor EV को इंट्रोड्यूज किया गया कंपनी ने इस कार को कई एडवांस टेक फीचर्स से लैस किया है। इस कार को कंपनी ने 3 मुख्य वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है आइए जानते है इस कार के फीचर्स, डिजाइन, परफॉर्मेंस, कीमत इत्यादि के बारे में :
शानदार डिजाइन के साथ प्रोफेशनल लुक – MG Windsor EV

MG Moter Company ने इस कार के एक्सटीरियर डिजाइन को काफी आकर्षित बनाया है इसकी साइज की बात करे तो इस कार की लंबाई 4295MM, ऊंचाई 1677MM, चौड़ाई 1850MM है, वही 2700MM का व्हीलबेस, वही 604 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है। इस EV की खास बात यह है की यह कार SUV और सेडान के बॉडी टाइप के साथ आता है, जो इसे क्रॉसओवर बॉडी लुक देता है जिसकी वजह से यह EV अन्य कारों से अलग दिखती है।
Windsor EV के एक्सटीरियर डिजाइन की बात करे तो इसमें 18 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील दिए गए है। LED प्रोजेक्टर हैडलैंप, LED Daytime Running Light, LED Tail Lamps, फ्लश डोर हैंडल इसे एक प्रोफेशनल लुक देती है।
लग्जरी इंटीरियर और प्रीमियम फीचर्स – MG Windsor EV

एमजी विंडसर ईवी में आपको नाइट ब्लैक इंटीरियर देखने को मिलता है। इस आकर्षित कार में 15.6 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच फूली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग लेदर व्हील, होरिजेंटली माउंटेन एसी, ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री, रियर व्यू कैमरा, वाइस कमांड सिस्टम, व्हीकल स्टार्ट अलार्म, फूली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्राल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर जैसे अनेकों फीचर्स दिए गए हैं।
बैटरी बैकअप और परफॉर्मेंस – MG Windsor EV
इस लग्जरी EV में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी हुई है, जो 134 BHP और 200 NM का टॉर्क उत्पन्न करती है। जिसे ऊर्जा देने के लिए इसमें 38 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है की एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह कार 331KM का माइलेज देती है। यह कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव वहां है। MG Windsor EV मुख्य तीन ड्राइव मोड़ Eco, Eco+ और Sport के साथ आती है। इस EV की बैटरी पावरट्रेन और परफॉर्मेंस के साथ आपको एक बेहतरीन ड्राइविंग एक्सप्रियंस मिलता है।
सेफ्टी फीचर्स और भारतीय बाजार में मुकाबला – MG Windsor EV
Windsor EV में आपको कई सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), 4 डिस्क ब्रेक, 360° कैमरा, सभी सीटों के लिए सीटबेल्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। हालाकि इस EV को अभी NCAP टेस्ट से नही गुजारा गया है।
वही बात करे इस EV के भारतीय बाजार के प्रतिद्वंदी के बारे में तो टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV), टाटा कर्व ईवी (Tata Curve EV), महिंद्रा एक्सयूवी 400 (महिंद्रा XUV400), एमजी जेडएस ईवी (MG S EV), टाटा पंच ईवी (Tata Punch EV) जैसी कारों से कंपीटिशन मिल सकता है।
MG Windsor EV Price In India
MG Windsor EV को कंपनी ने मुख्य 3 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है सभी वेरिएंट की कीमत अलग-अलग है :
Variants | Price (Lakhs) |
---|---|
MG Windsor EV Excite | रु. 15.01 Lakh |
MG Windsor EV Exclusive | रू. 16.05 Lakh |
MG Windsor EV Essence | रू. 17.09 Lakh |
नोट : MG Windsor EV के वेरिएंट की यह ऑन रोड प्राइस दिल्ली की है आपके शहर में इन कीमतों में बदलाव हो सकते है।
अस्वीकरण : यह लेख इंटरनेट और मौजूद जानकारी के आधार पर केवल आपको जानकारी देने के उद्देश्य से बनाया गया है। कृपया इस गाड़ी को खरीदने से पूर्व कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ले।
इसे भी पढ़ें : –
- Satish Kushwaha Net Worth 2025 : यहां देखिए सतीश कुशवाहा की संपत्ति और इनकम सोर्स के बारे में
- Jaisalmer top 10 tourist places : जैसलमेर में घूमने के लिए 10 बेहतरीन जगहें
- Yuzavendra Chahal Networth : जानें युजवेंद्र चहल की नेटवर्थ, कार कलेक्शन, इनकम सोर्स और करियर के बारे में सबकुछ
- Best Place To Visit In Summer : गर्मियों में घूमने के लिए 4 सबसे खूबसूरत जगहें
- Dhanashree Verma Net Worth : करोड़ों रुपए की संपति की मालकिन है धनश्री, जाने उनकी नेटवर्थ और इनकम सोर्स