Posted in

Sikandar Box Office Collection : महज पांच दिन में सिकंदर पहुंची 150 करोड़ के पार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sikandar Box Office Collection : सलमान खान की नई फिल्म “सिकंदर” को 30 मार्च 2025 को सिनेमा घरों (थिएटर) में रिलीज कर दिया है, जिसका फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म तो अब तक की सबसे बड़ी हिंदी रिलीज बताया जा रहा है जिसे करीब 5500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है।

फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान और रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आ रहे है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके है और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। आइए जानते है सलमान की सिकंदर की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स :-

Sikandar Box Office Collection Overview

Sikandar Box Office Collection
Day India Net CollectionWorldwide
(Gross)
126 करोड़19.25 करोड़
229 करोड़11.80 करोड़
319.1 करोड़ 8.10 करोड़
49.75 करोड़3.5 करोड़
53 करोड़3 करोड़
63.5 करोड़3 करोड़
74 करोड़3.5 करोड़
Total87.25 करोड़52.15 करोड़

यह भी देखें :- फ्री में कैसे बनाएं अपनी इमेज को Ghibli Style Anime Image, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

Sikandar Box Office Collection Day 1

ईद के मौके पर 30 मार्च के दिन 5500 स्क्रीन के साथ सलमान की नई फिल्म सिकंदर को रिलीज किया गया, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल जैसे कई स्टार लीड रोल में नजर आए। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर ने अपने ओपनिंग डे पर भारत से कुल 26 करोड़ रुपए की कमाई, जो सलमान की ईडी पर आने वाली छटी सबसे बड़ी ओपनिंग है। वही वर्ल्डवाइड फिल्म ने 54.72करोड़ रुपए का बिजनेस किया।

Sikandar Box Office Collection Day 2

सलमान की सिकंदर ने दूसरे दिन भी उम्मीद से ज्यादा गदर मचाया, फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपए की कमाई की, फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से दूसरे दिन के कलेक्शन में करीब 11.54 फीसदी का उछाल देखा गया। वही इंडिया से बाहर भी फिल्म ने 11.80 करोड़ की कमाई की वही फिल्म के पूरी वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो 95.75 करोड़ रुपए है।

Sikandar Box Office Collection Day 3

सिकंदर के नेगेटिव रिव्यू और क्रिटिक्स के कारण फिल्म तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और 32.76 फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ने तीसरे दिन 19.5 करोड़ रुपए की कमाई की, इसी के साथ फिल्म का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 74.5 करोड़ रुपए रहा।

Sikandar Box Office Collection Day 4

सिकंदर अपने चौथे दिन ही डबल डिजिट से सिंगल डिजिट पर आ गई, फिल्म ने अपने चौथे दिन सिर्फ 9.75 करोड़ रुपए की कमाई की यहां से फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट देखी गई, इसी के साथ सिकंदर की कुल कमाई 84.25 करोड़ रुपए हो चुकी है। वही चौथे दी तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 150 करोड़ रुपए के लगभग पंहुचा।

Sikandar Box Office Collection Day 5

अपनी ओपनिंग के तीसरे दिन से ही फिल्म की नईया डूबती नजर आ रही है। फिल्म में सलमान खान जैसे सुपरस्टार होने के बावजूद भी पांच दिन तक भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए भटक रही है। ठंडे रिस्पोंस के चलते फिल्म ने अपने पांचवे दिन करीब 38 फीसदी की गिरावट के साथ सिर्फ 6 करोड़ रुपए की कमाई की, वही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.25 करोड़ रहा।

यह भी देखें :- Udaipur Trip Plan : यदि आ रहे है उदयपुर, तो घूमना न भूले इन 7 जगहों पर, आइए जानते है इनके बारे में।

Sikandar Box Office Collection Day 6

बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का छटा दिन भी कुछ खास नहीं रहा, फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी जा सकती है। मेकर्स रिलीज से पहले उम्मीद कर रहे थे की यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर होगी लेकिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। फिल्म ने अपने छटे दिन 3.5 करोड़ रुपए की कमाई की जिसके साथ सिकंदर का अब तक का इंडिया नेट कलेक्शन 93.75 करोड़ रुपए हो चुका है।

Sikandar Box Office Collection Day 7

छह दिन में 93.75 करोड़ रुपए कमाने के बाद सिकंदर ने अपने सातवे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14 फीसदी की तेजी के साथ कुल 4 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन सलमान जेसे स्टारडम के होने के बावजूद भी सात दिन तक फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल नहीं हो पाई। फिल्म का सात दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 97.75 करोड़ रुपए हुआ, जिस वजह से मेकर्स को डर है की यह फिल्म अपना बजट कवर करने में नाकाम ना हो जाए। हालाकि फिल्म का अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 161 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।

Sikandar Movie Cast

सिकंदर मूवी को साउथ सिनेमा के निर्देशक AR मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित किया गया है और साजित नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, संजय कपूर, शरमन जोशी, किशोर, जतिन सरना, प्रतीक बब्बर जैसे कई स्टार को लिया गया है।

Sikandar Box Office Collection
एक्टरकिरदार
सलमान खान संजय राजकोट
रश्मिका मंदानासाईसरी राजकोट
सत्यराजमंत्री राकेश प्रधान
काजल अग्रवालवैदेही रंगाचारी
शरमन जोशीअमर
प्रतीक बब्बरअर्जुन प्रधान
किशोरइंस्पेक्टर प्रकाश
नवाब शाहविराट बक्शी
सुलभा आर्य सावित्री

Sikandar Movie Budget

AR मुरुगादॉस के निर्देशन और साजित नाडियाडवाला के द्वारा निर्मित इस फिल्म के बजट की बात करें तो कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म को 200 करोड़ के बजट में बनाया गया है। इतना बड़ा बजट होने का मुख्य कारण इस फिल्म की स्टारकास्टिंग है, जैसा कि आपको बता ही है की इस फिल्म में सलमान खान है जो 100 से 150 करोड़ की फीस चार्ज करते है वही रश्मिका मंदाना भी और काजल अग्रवाल जैसी एक्ट्रेस भी मेकर्स से फीस के तौर पर मोटा पैसा लेती है। स्टारकास्टिंग के अलावा शूटिंग, मेकअप, घूमने जैसी कई चीजों का खर्चा इतने बड़े बजट का कारण है।

Salman Khan’s 10 highest grossing movies

यहां पर हम आपको सलमान खान की भारत में 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी के बारे में बताने जा रहे है :-

MovieCollection
Tiger Zinda Hai339.16 करोड़
Bajrangi Bhaijaan320.34 करोड़
Sultan300.45 करोड़
Tiger 3276.62 करोड़
Kick231.85 करोड़
Bharat 212.03 करोड़
Prem Ratan Dhan Payo210.16 करोड़
Ek Tha Tiger198.78 करोड़
Race 3169.5 करोड़
Dabangg 2155 करोड़

Disclaimer इस लेख में बताए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े Sacnilk और इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार दिए गए हैं, हम इन आंकड़ों की प्रमाणिकता की 100% गारंटी नहीं दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *