Kia EV6 Facelift : नमस्कार दोस्तों, भारतीय के ऑटोमोबाइल मार्केट में इलेक्ट्रोनिक कार की मांग बढ़ती जा रही। इसी को पूरा करने के लिए Kia Corporation द्वारा Kia EV6 को मार्केट में उतारा गया था। इसके बाद अब कंपनी ने इसे अपडेट कर इसका Facelift वर्जन लॉन्च किया है। Kia EV6 Facelift में आपको बेहतर रेंज, नया इंटीरियर, एडवांस फीचर्स, नया डिजाइन मिलेगा, जो आपके सफर को आरामदायक और यादगार बनाएगा। आइए इस नई फेसलिफ्ट के बारे में पूरी जानकारी जानते है।
Kia EV6 Facelift Specifications

फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
कार का नाम | Kia EV6 Facelift |
प्राइस रेंज और वेरिएंट | सिंगल वेरिएंट उपलब्ध :Kia EV6 GT Line AWD, ₹65.96 (एक्स–शोरूम) |
कलर विकल्प | स्नो व्हाइट पर्ल, रनवे रेड, औरोरा ब्लैक पर्ल, वुल्फ ग्रे, Yatch ब्लू |
मोटर | 2 Permanent Magnet Synchronous |
टॉप स्पीड | 188 किमी/घंटा |
बैटरी | 84 kWh, Lithium–Ion Battery |
चार्जर | 350 kW चार्जर |
फुल बैटरी रेंज | 663 KM |
सिटिंग कैपेसिटी | 5 व्यक्ति |
त्वरण का दावा | 0–100 kmph की स्पीड मात्र 5.3 सेकेंड में |
अपहोल्स्ट्री | Leather |
बूट स्पेस | 490 लीटर |
फ्यूचरिस्टिक लुक और डिजाइन
Kia EV6 Facelift को अब पहले के ज्यादा आकर्षित और फ्यूचरिस्टिक बना दिया है। इसके सामने की ओर यूनिक सिग्नेचर लाइटनिंग के साथ स्टाइलिश LED हैडलैंप दिए गए है जो इसे एक हाई टेक और शार्प अपील देते है। इसके अलावा 19–इंच के एरोडायनोमिक एलॉय व्हील दिए गए है जो इसे एक स्पोर्टी लुक की अपील देते है। इसके अलावा पीछे की एलईडी टेललाइट और स्मूद बॉडी लाइन इस कार को और ज्यादा प्रीमियम बनाती है। कुल मिलाकर Kia EV6 Facelift को भविष्य को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो इसे बेहद आकर्षित लुक देता हैं
आरामदायक सफर के साथ पूरी सुरक्षा

Kia EV6 Facelift के साथ आपका सफर बहुत आसान और आरामदायक हो जाता है। इसमें आपको एयर कंडीशनर, अर्जेस्टबल लेडरेट मैटेरियल सीट के साथ वेंटिलेशन (फ्रंट सीट) भी मौजूद है। इसके अलावा इन सीटों का एग्रोनॉमिक डिजाइन आपको लंबी यात्रा में भी थकान महसूस नहीं होने देता। यह कर आराम के मामले में फर्स्ट क्लास तो है ही साथ ही सुरक्षा के मामले में भी यह काम नहीं है :
- लेन डिपार्चर वार्निंग
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग
- हाई बीम असिस्ट
- 5 स्टार यूरो NCAP
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
- सीट बेल्ट वार्निंग
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
- ब्रेक असिस्ट
- हिल होल्ड कंट्रोल
- ट्रेक्शन कंट्रोल
- पार्किंग असिस्ट
- 360 डिग्री कैमरा
लग्जरी इंटीरियर के साथ एडवांस फीचर्स
Kia EV6 Facelift का इंटीरियर आधुनिक तकनीक और लग्जरी का बेहतरीन संगम है। इसका केबिन प्रीमियम फील के साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता को भी दर्शाता है, इसके इंटीरियर में प्रीमियम मैटेरियल के साथ सॉफ्ट टच और लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। यह इंटीरियर ड्यूल टोन कलर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें कई स्मार्ट फीचर्स मिलते है जो कुछ इस प्रकार है :–

- डिजीटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- 2 ट्रिप मीटर
- डिजिटल टेकोमीटर
- 12.3 इंच – डिजीटल इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कारप्ले
- एंड्रॉयड ऑटो
- 14 – स्पीकर
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल
- वॉइस कमांड
- GPS नेविगेशन सिस्टम
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- FM रेडियो
- USB चार्जिंग पोर्ट
- वायर लैस चार्जिंग
- ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल
- क्रूज कंट्रोल, इत्यादि।
बड़ी बैटरी और पॉवरफुल मोटर
Kia EV6 Facelift को एक पॉवरफुल 84 kWh की लिथियम आयन बैटरी से लैस किया गया है। इस कार में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 321 bhp की पावर और 605 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। इस मोटर के साथ यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 5.3 सेकंड में पकड़ लेती है। यह कार 350 kW DC फास्ट चार्जर के साथ इसकी बैटरी 0–80% मात्र 18 मिनट में चार्ज हो सकती है। यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर 663 किमी की राइडिंग रेंज देती है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है।
Kia EV6 Facelift Dimensions
पैरा मीटर | Dimensions |
---|---|
लंबाई | 4695 mm |
चौड़ाई | 1890 mm |
ऊंचाई | 1570 mm |
व्हील बेस | 2900 mm |
Kia EV6 की कीमत और वेरिएंट
भारतीय मार्केट में Kia EV6 Facelift को मात्र एक ही वेरिएंट Kia EV6 GT Line AWD के साथ ही लॉन्च किया गया है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस ₹65.96 लाख रुपए है। वही इसकी ऑन रोड कीमत की बात करें तो दिल्ली में इसे ₹69.75 लाख रुपए में घर लाया जा सकता है। लेकिन आपके शहर में इसकी ऑन रोड कीमत थोड़ी कम या ज्यादा हो सकती है। जिसकी जानकारी आपको अधिकृत वेबसाइट या Kia डीलरशिप से लेनी होगी।
Disclaimer : इस लेख को मीडिया रिपोर्ट और आधिकारिक स्त्रोतों के जानकारी प्राप्त कर बनाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य आप तक Kia EV6 फेसलिफ्ट के बारे में जानकारी पहुंचाना है। यह लेख आपको किसी भी प्रकार की आर्थिक गतिविधि का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित नहीं करता, यदि आप इस कार को खरीदना चाहते है तो अपने नजदीकी Kia डीलरशिप से संपर्क करें।