Tata Harrier EV : टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर ईवी को 3 जून को भारत में लॉन्च कर दिया है, लॉन्च के बाद यह कार टाटा की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी बन चुकी है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹21.49 लाख रुपए है। इस EV की सबसे खास बात यह है की इसमें आपको AWD (ऑल व्हील ड्राइव) फीचर्स मिलता है, जो इस रेंज में बहुत कम देखने को मिलता है। इस लेख में हम इस कार के सभी स्पेस, कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से बताने वाले है।

फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
कार का नाम | Tata Harrier EV |
लॉन्च डेट | 03 जून 2025 |
बुकिंग शुरू | 02 जुलाई 2025 |
डिलीवरी | बुकिंग से 2-4 हफ्तों के भीतर |
मोटर डिटेल्स | 2 Permanent Magnet Synchronous Placed At One Motor Each on Front and Rear Axle |
बैटरी डिटेल्स | 75 kWh, Lithium Ion Phosphate Battery |
प्राइस रेंज | ₹21.49 लाख से ₹26.50 लाख |
Tata Harrier EV का इंटीरियर और फीचर्स
टाटा हैरियर ईवी का इंटीरियर बेहद प्रीमियम बनाया गया है। इसमें आपको ड्यूल टोन इंटीरियर और एडवांस्ड टेक्निकल फीचर्स मिलते है। Leather Upholstery के साथ 2 बड़ी स्क्रीन इसके केबिन को और ज्यादा प्रीमियम बनाती है। इसके अलावा इसके इंटीरियर को इन सभी फीचर्स से लैस किया गया है :

- 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- 14.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कारप्ले
- एयर कंडीशनर
- स्पीडोमीटर
- म्यूजिक सिस्टम
- डिजीटल क्लॉक
- एंड्रॉयड ऑटो
- स्टीयरिंग माउंटेन कंट्रोल
- वॉइस कमांड
- GPS नेविगेशन
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
- इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन
- ब्रेक असिस्ट
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- 360 डिग्री कैमरा
- फॉर व्हील ड्राइव
इसे भी पढ़ें : सुजुकी ने किया एक और धमाका जल्द लॉन्च कर सकती है Suzuki GSX-8S, केवल ₹9लाख से शुरू
Tata Harrier EV की मोटर और रेंज
इस कार में आपको AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सिस्टम देखने को मिलता है। जिसके लिए इसे 2 Permanent Magnet Synchronous Motor से जोड़ा गया है। जो 390 bhp की पावर और 504 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। इन मोटर को पावर देने के लिए इसमें 75 kWh की लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है की एक बार फुल चार्ज होने पर यह बैटरी 622 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
Tata Harrier EV का प्रीमियम डिजाइन

नई टाटा हैरियर ईवी के लुक को पहले से और भी प्रीमियम और मॉर्डन बनाया गया है। इसके फ्रंट में आपको कनेक्टेड स्लिक एलईडी DRLs के साथ एलईडी प्रोजेक्टर और हैडलैंप दिए गए है, जो इसे एक बोल्ड लुक देते है। इसके अतिरिक्त ऑफ ग्रिल और बीच में टाटा का लोगो इसे और भी खूबसूरत बनाते है। साइड प्रोफाइल में शार्प बॉडी लाइन्स के साथ फ्लश डोर हैंडल और 18 इंच के बड़े एलॉय व्हील इसे मस्कुलर और मॉर्डन लुक की पहचान देते है। वही रियर साइड लगभग पहले जैसी ही रखी गई है।
Tata Harrier EV के वेरिएंट और कीमत
फिलहाल टाटा हैरियर को चार वेरिएंट Adventure (एडवेंचर), Fearless (फियर लैस), Empowered (एंपावर्ड) और Stealth (स्टेल्थ) में लॉन्च किया गया है। जिनकी बुकिंग 2 जुलाई 2025 से शुरू हो जायेगी। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 21.49 लाख से शुरू होती है जो ₹26.00 लाख रुपए तक जाती है। आप इस कार को Pure Grey (प्योर ग्रे), Prestine White (प्रिस्टीन व्हाइट), Nainital Nocturne (नैनीताल नॉक्टर्न), Empowered Oxide (एंपावर्ड ऑक्साइड) और Matte Stealth Black (मैट स्टेल्थ ब्लैक) जैसे कलर विकल्प के साथ खरीद सकते है।
इसे भी पढ़ें : 683 किलोमीटर की रेंज के साथ लॉन्च हुई Mahindra BE 6, कीमत ₹30 लाख से शुरू
Tata Harrier EV के भारतीय बाजार में प्रतिद्वंदी
भारतीय बाजार में Tata Harrier EV के मुख्य प्रतिद्वंदियों में Mahindra XUV e8, Hyundai Creta EV ओर MG ZS EV जैसी कारों से होने वाला है। लेकिन अपने AWD फीचर्स और लॉन्ग ड्राइविंग रेंज के चलते लोग अब Harrier EV को खरीदना पसंद करेंगे। वही इसके आकर्षक लुक और प्रीमियम इंटीरियर वजह से भी यह अपने सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय ईवी साबित हो सकती है।
Disclaimer : इस लेख को मिडिया रिपोर्ट्स और अधिकृत स्त्रोत पर मौजूद जानकारी के आधार पर बनाया है। जिसमे हमने इसके सभी फीचर्स और खासियतों को बताया है। लेकिन समय – समय पर इसमें बदलाव किए जा सकते है। इसीलिए इस कार को खरीदने से पहले इसके सभी पहलुओं की समीक्षा करे।