नई टेक्नोलॉजी और बदलती दुनिया में ग्राहकों की रुचि इलेक्ट्रिक वाहन की ओर बढ़ती जा रही है। जिसके चलते वाहन निर्माता कंपनीयां भी एक से बढ़कर एक EV वाहन लॉच कर रही है। भारतीय बाजार की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Mahindra ने अपने सबसे खास EV Mahindra BE 6 को भारतीय बाजार में लॉच कर दिया है। इस ईवी की सबसे खास बात है की इसमें 683 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज और 175 kW का फास्ट चार्जिंग मिलता है। जो इसे 20-80% सिर्फ 20 मिनट में चार्ज कर सकता है।
Mahindra BE 6 का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन

Mahindra BE.6 को मॉर्डन, शार्प और एग्रेसिव लुक दिया गया है। जो इसे भारतीय बाजार में अपने सेगमेंट में सबसे अलग इलेक्ट्रिक एसयूवी का खिताब देते है। यह कार महिंद्रा की Born Electric लाइनअप का हिस्सा है। इसके फ्रंट में C-शेप कनेक्टेड LED DRLs, क्लोज्ड ग्रिल के साथ एयरोडायनामिक एलिमेंट्स इसके फ्रंट को बेहद शार्प और एग्रेसिव अपील देते है। वही फ्लश फिटिंग डोर हैंडल, शार्प कट्स, मस्कुलर व्हील आर्च और एयरो स्टाइल एलॉय व्हील इसकी साइड स्पोर्टी को निखारते है। रियर में फुल विड्थ LED टेललैंप, एंगुलर विंडस्क्रीन, स्पॉइलर और डिफ्यूजर स्टाइल बंपर इसे बेहद आकर्षक बनाते है।
इंटीरियर और एडवांस फीचर्स
Mahindra BE.6 में आपको एक लग्ज़री और प्रीमियम इंटीरियर दिया गया है। जो एक्सटीरियर की तरह ही फ्यूचरिस्टिक फील देता है। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री, पैनोरमिक सनरूफ, 2 टच स्क्रीन, एंबियंट लाइटिंग इसे केबिन को एक प्रीमियम अपील देते है, इसके अलावा इसमें सभी प्रकार के एडवांस और कंफर्ट फीचर्स देखने को मिलते है, जो इस प्रकार है—
- डिजीटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- डोर अजर वार्निंग
- टेकोमीटर
- डिजीटल इंफोटेनमेंट सिस्टम
- फाइंड माय कार
- एप्पल कारप्ले
- एंड्रॉयड ऑटो
- एलेक्सा कंपेटिबिलिटी
- वायरलेस चार्जर
- 16 स्पीकर
- एयर प्यूरीफायर, इत्यादि
इसे भी पढ़ें : Keeway Sixties 300i अत्याधुनिक फीचर्स और चीते जैसी रफ्तार के साथ लॉन्च, कीमत जान उड़ जायेंगे होश
सुरक्षा से नही कोई समझौता
Mahindra BE.6 में यूजर की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें 7–एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ब्रेक एसिस्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। जो तेज रफ्तार में कार को कंट्रोल करने में मदद करते है। इस कार की Bharat NCAP क्रेश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग से नवाजा गया है। जिससे ग्राहक की सुरक्षा को लेकर यह कार और भी भरोसेमंद बन जाती है।
दमदार पावरट्रेन, बैटरी और राइडिंग रेंज

Mahindra की इस दमदार EV में आपको 1 परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस प्लेस्ड मोटर मिलती है। जो 79 kWh की लिथियम आयन बैटरी से कनेक्टेड है, यह मोटर 282 bhp की पावर और 380 Nm की टॉर्क जनरेट करती है। इसमें आपको 175 kW का चार्जिंग स्पोर्ट मिलता है जो इसे 20-80% चार्जिंग मात्र 20 मिनट में कर सकता है। इसके अलावा इसमें एक 11.2kW का चार्जर भी मिलता है जो इस बैटरी को 0-100% चार्जिंग 6 घंटे में कर सकता है। ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आने वाली यह कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार मात्र 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें : Honda SP 125 : अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करें सिर्फ 90 हजार में
Mahindra BE 6 की कीमत और वेरिएंट
इस कार की कम्पनी ने मुख्य Pack One, Pack One Above, Pack Two, Pack Three Select और Pack Three वेरिएंट में उपलब्ध कराया है। इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹18.90 लाख है जो ₹26.90 लाख एक्स शोरूम कीमत तक जाती है। इस कार को डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, फायरस्ट्रॉम ऑरेंज, टांगो रेड, डेजर्ट मिस्ट सतीन, डीप फॉरेस्ट, स्टीथ ब्लैक जैसे कलर विकल्प के साथ खरीदा जा सकता है।
Disclaimer : इस लेख को मीडिया रिपोर्ट और आधिकारिक स्त्रोत पर मौजूद विवरण के अनुसार बनाया गया है। ताकि आप तक Mahindra BE 6 की सटीक और विश्वनीय जानकारी पहुंच सके। अपने सुटेबल वेरिएंट की कीमत और EMI विकल्प के लिए नजदीकी Mahindra की डीलरशिप से संपर्क करें।