आज के समय में हर मिडिल क्लास फैमली का सपना होता है। की उनके पास भी एक अच्छी परफॉर्मेंस और किफायती कीमत वाली कार हो, तो उनके इस सपने को पूरा करने के लिए भारत की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी मारुति की ओर से आने वाली Maruti Suzuki Alto K10 का नाम सबसे पहले आता है। इस कार की पहली खासियत यह है की इसे हर मिडिल क्लास फैमली अफोर्ट कर सकती है। और इस कार में 5 व्यक्ति आराम से कई भी आ जा सकते है। तो आइए जानते है इस कार के इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में पूरी जानकारी
Maruti Suzuki Alto K10 Specification

फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
कार का नाम | Maruti Suzuki Alto K10 |
इंजन विकल्प | 3–सिलेंडर 998 सीसी पेट्रोल इंजन, 3–सिलेंडर 998 सीसी K10C CNG इंजन |
टॉप स्पीड | 145 किमी/घंटा |
ट्रांसमिशन | 5–स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन |
CNG टैंक कैपेसिटी | 55 लीटर |
फ्यूल टैंक कैपेसिटी | 27 लीटर |
सीटिंग कैपेसिटी | 4/5 व्यक्ति |
व्हीलबेस | 2380 mm |
कलर विकल्प | सॉलिड व्हाइट, मेटालिक सिल्की सिल्वर, मेटालिक ग्रेनाइट ग्रे, मेटालिक स्पीडी ब्लू, मेटालिक सिजलिंग रेड, प्रीमियम अर्थ गोल्ड, ब्लूइश ब्लैक। |
बूट स्पेस | 214 लीटर |
प्राइस रेंज | ₹4.23 लाख से ₹6.20 लाख रुपए (एक्स–शोरूम) |
Read More : Nissan Magnite : धांसू लुक और अनलिमिटेड पावर का कोम्बो, अब मात्र ₹6 लाख से शुरू!
Alto K10 का इंजन और माइलेज
इस कार को कंपनी ने मुख्य दो इंजन विकल्प के साथ उपलब्ध कराया है। जिसका पहला इंजन 3–सिलेंडर 998 सीसी पेट्रोल इंजन दिया गया है। जो 5600 rpm पर 68 bhp की पावर और 3400 rpm पर 91.1 Nm की टॉर्क पैदा करता है। वही इसका दूसरा इंजन 3–सिलेंडर 998 सीसी K10C CNG इंजन मिलता है जो 5300 rpm पर 56 bhp की पावर और 3400 rpm पर 82.1 nm की टॉर्क जनरेट करता है। इन दोनो इंजन को 5–स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इस कार का माइलेज कुछ इस प्रकार है :–
- पेट्रोल इंजन : 23 से 25 किमी/घंटा
- सीएनजी इंजन : 33 से 35 किमी/घंटा
Alto K10 के रफ ऐंड टफ फीचर्स

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 एक किफायती और सुविधाजनक हेचबैक कार है, जिसे आधुनिक और सेफ्टी फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। जो ट्रिप मीटर, स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और टेकोमीटर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दर्शाता है। इसके अलावा इसमें एयर कंडीशनर, हीटर, 12V Power Outlet, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो वॉइस कंट्रोल, डिजीटल इंफोटेनमेंट सिस्टम और म्यूजिक सिस्टम जेसे फीचर्स दिए गए है। वही सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), 6–एयरबैग, इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन जैसे सुरक्षा फीचर्स भी दिए गए है।
Read more : Kia EV6 Facelift नए लुक और दिलचस्प फीचर्स का अनोखा मेल
Alto K10 का लुक और डिजाइन
Maruti की और से आने वाली Alto K10 के डिजाइन को पहले से अधिक आधुनिक और आकर्षक बनाया गया है। इसके आगे की ओर स्वेप्टबैक हैडलैंप, बंपर डिजाइन, ओरनमेंटल फॉग लैंप और हेक्सागैनल ग्रिल दिया गया है। जो इस कार को एक मॉडर्न लुक की अपील देता है। इसके अलावा साइड प्रोफाइल में शोल्डर बॉडी लाइन, रियर व्यू मिरर, व्हील आर्चेस और डोर हैंडल दिए गए है। जो इसके लुक की थोड़ा प्रीमियम बनाते है। इसी के साथ पीछे की ओर नए टेल लाइट, स्कल्प्टेड बंपर और टेलगेट इसकी नाइट विजिबिलिटी को बढ़ाते है।
Alto K10 के वेरिएंट और कीमत
Maruti ने भारतीय बाजार में Alto K10 के मुख्य 7 वेरिएंट पेश किए है। जिनमे पांच वेरिएंट पेट्रोल इंजन और दो वेरिएंट CNG वेरिएंट के साथ आते है। इस कार के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹4.23 लाख रुपए और टॉप मॉडल की कीमत ₹6.20 लाख रुपए है। यह कार इतनी पॉपुलर है की किसी भी Maruti के शोरूम पर आसानी से मिल जायेगी। लेकिन इसकी ऑन रोड कीमत हर राज्य में टैक्स और RTO शुल्क के अनुसार–अलग अलग हो सकती है। इसकी अत्यधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी मारुति की डीलरशिप से संपर्क करें।
Disclaimer : इस लेख को निर्मित करने का मुख्य कारण आप तक Maruti Suzuki Alto K10 की लेटेस्ट जानकारी पहुंचाना है। हालाकि फिर भी खरीददारी से पहले इसके सभी फीचर्स और कीमत की जानकारी डीलरशिप से अवश्य प्राप्त करें साथ ही एक टेस्ट ड्राइव भी ले।