नमस्कार दोस्तों, नए युग की जनरेशन को पर्यावरण से एक अलग ही प्रकार का जुड़ाव है। जो पर्यावरण के सरक्षण में हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है। इसीलिए युवा ईंधन व्हीकल को छोड़कर इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपने सफर का साथी बनाना चाहते है। यदि आप भी अपने के लिए किसी प्रीमियम सेगमेंट में एक ऐसी SUV की तलाश कर रहे है, जो स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और आधुनिक रूप से सम्पूर्ण हो, तो BYD Sealion आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
BYD Sealion 7 Key Specifications

फीचर्स | स्पेसिफिकेशन |
---|---|
कार का नाम | BYD Sealion 7 |
फ्यूल टाइप | इलेक्ट्रिक |
मोटर | 2 मोटर विकल्प उपलब्ध : 230 kW, 390 kW |
उपलब्ध वेरिएंट | मुख्य दो वेरिएंट उपलब्ध : BYD Sealion 7 Primium, BYD Sealion 7 Performance |
ड्राइविंग रेंज | 542 किलोमीटर (एक बार फुल चार्ज पर) |
टॉप स्पीड | 215 kmph |
ट्रांसमिशन | ऑटोमेटिक |
प्राइस रेंज (एक्स शोरूम) | ₹48.90 लाख से ₹54.90 लाख रुपए |
अपहोल्स्ट्री | Leather |
सस्पेंशन | Front : Double Wishbone Rear : Multi Link |
सनरूफ | पैनोरामिक सनरूफ |
कलर विकल्प | कुल 4 कलर विकल्प मौजूद : Cosmos Black, Aurora White, Atlantis Grey, Shark Grey |
Read More : TVS NTORQ 125 : स्टाइलिश लुक और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन, अब 42 Kmpl के माइलेज के साथ
स्टाइलिश लुक और डिजाइन
BYD Sealion 7 के एक्सटीरियर को बेहद आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक बनाया गया है, जो लोगो का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, इसकी डिजाइन डिटेल्स कुछ इस प्रकार है : —
फ्रंट प्रोफाइल : इस कार को “Ocean X” भाषा में डिजाइन किया गया है। इसमें ड्यूल U—आकार LED हैडलाइट, ब्लैक्ड ऑफ ग्रिल इसे बेहद मॉर्डन बनाती है।
साइड प्रोफाइल : इसकी साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्लस फिटिंग डोर हैंडल, लंबी केरेक्टर लाइन्स, स्टाइलिश एलॉय व्हील और मस्कुलर डिजाइन इसकी एरोडायनोमिक को बेहतर बनाती है।
रियर प्रोफाइल : इसके पूछे की ओर डिफ्यूजर स्टाइल डिजाइन, इंटिलिजेंट इलेक्ट्रिक टेलगेट, फुल विड्थ एलईडी टेललाइट न सिर्फ इसको प्रीमियम बनाते है बल्कि इसे एक स्टाइलिश लुक भी देते है।
बेहतरीन पावर और इंजन

BYD Sealion 7 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है, जो मुख्य 2 मोटर और बैटरी विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसमें 230 kW की मोटर लगी हुई है, जो 308 bhp की पावर और 380 nm की टॉर्क जनरेट करती है। इस मोटर के साथ यह कार महज 4.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके दूसरे वेरिएंट में 390 kW की दमदार मोटर लगी हुई है जो 523 HP की पावर जनरेट कर सकती है। यह दोनो मोटर लिथियम आयन 82.56 kWh की पॉवरफुल बैटरी से कनेक्टेड रहती है।
टेक्नोलॉजी में सबसे आगे

BYD Sealion 7 एक प्रीमियम क्लास SUV है, जो अत्याधुनिक तकनीक और लग्जरी सुविधाओ से लैस है, जो कुछ इस प्रकार है :
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- डिजिटल टेकोमीटर
- 2 ट्रिप मीटर
- 15.6 इंच इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- वायरलेस एप्पल कारप्ले
- एंड्रॉयड ऑटो
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- वायरलेस चार्जिंग स्पोर्ट
- 12 म्यूजिक स्पीकर
- ऑटोमेटिक क्लाइमेंट कंट्रोल
- एयर प्यूरीफायर, इत्यादि
सेफ्टी का पूरा भरोसा
BYD Sealion 7 को सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद सुरक्षित कार है, इसमें आपको कई सेफ्टी फीचर्स मिलते है :
- ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग (AEB)
- 11— एयरबैग
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS)
- इलेक्ट्रोनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
- इलेक्ट्रोनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD)
- ब्रेक असिस्ट (BA)
- हिल होल्ड कंट्रोल
- ट्रेक्शन कंट्रोल (TC)
- पार्किंग सेंसर
- 360 डिग्री कैमरा
Read More : Kawasaki Z900 : धांसू लुक और स्मार्ट फीचर्स का अनोखा मिश्रण, कीमत जन उड़ जायेंगे होश
BYD Sealion 7 Dimensions
पैरामीटर | DIMENSIONS |
---|---|
लंबाई | 4830 mm |
चौड़ाई | 1925 mm |
ऊंचाई | 1620 mm |
व्हीलबेस | 2930 mm |
Kerb Weight | 2340 kg |
BYD Sealion 7 कीमत और वेरिएंट
BYD मोटर निर्माता कंपनी ने इस कार को मुख्य 2 वेरिएंट के साथ मार्केट में पेश किया है। जिनमे BYD Sealion 7 Primium, BYD Sealion 7 Performance शामिल है। इसके पहले/बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹48.90 लाख रुपए है वही इसके दूसरे/टॉप वेरिएंट की कीमत ₹54.90 लाख रुपए है।
Disclaimer : इस लेख को बनाने का मकसद आपको BYD Sealion 7 के बारे में संपूर्ण जानकारी पहुंचाना है। यदि आप इस कार को खरीदना चाहते है तो आपको अधिकृत वेबसाइट या BYD की डीलरशिप से संपर्क कर सकते है।